Airtel का बड़ा धमाका, लॉन्च किया 90GB डाटा वाला New Plan

 
Airtel का बड़ा धमाका, लॉन्च किया 90GB डाटा वाला New Plan

Airtel ने इस प्लान को अपने पोस्टपेड इनफिनिटी प्लान के तहत ही जारी किया है।

डेस्क-Airtel ने जियो के मानसून ऑफर के लॉन्च होते ही एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है। Airtel के इस नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 649 रुपये है और इसमें आपको कुल 90 जीबी डाटा मिलेगा।

Airtel ने इस प्लान को अपने पोस्टपेड इनफिनिटी प्लान के तहत ही जारी किया है।

  • अब प्लान के फायदे की बात करें तो वैसे तो इस प्लान के तहत पहले महीने 50 जीबी डाटा ही मिलेगा और बाकी का बचा 40 जीबी डाटा अगले महीने के रिचार्ज पर मिलेगा।
  • इस प्लान में रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे और अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।
  • रोमिंग के दौरान भी आउटगोइंग कॉल्स फउ्री होंगी।
  • साथ ही इस महीने का बचा हुआ डाटा अगले महीने इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • इस प्लान की एक खासियत यह भी है कि इस प्लान में आप एक और नंबर ऐड कर सकते हैं और उस नंबर को भी उतने भी फायदे मिलेंगे जो आपके मिलेंगे।
  • इससे पहले इस सुविधा के लिए 99 रुपये का शुल्क देना होता था।
  • इस प्लान के तहत अमेजॉन प्राइम और मोबाइल डैमेज का प्रोटेक्शन मिलेगा।
  • हालांकि एयरटेल का 649 रुपये वाला यह प्लान सभी सर्किल के फिलहाल मौजूद नहीं है।

शुक्रवार को करें लक्ष्मी के साथ कुबेर की भी करें पूजा, बन सकते हैं धनवान

Tags