इस तरह अपने डाटा को लीक होने से बचाए

 
इस तरह अपने डाटा को लीक होने से बचाए

डेस्क- फेसबुक डाटा लीक मामले में लगभग 5 करोड़ यूजर्स का डाटा कैंब्रिज एनालिटिका नाम की कंपनी के हाथ लगा ऐसा माना जा रहा है कि इसमें भारतीय यूजर्स का डाटा भी लीक हुआ है फेसबुक ने इसे लेकर अपनी गलती भी मानी डाटा लीक का ये विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है देश की सरकार भी फेसबुक को चेतावनी जारी कर चुकी है तो आज हम आपको बतायेंगे कि डाटा लीक होने से कैसे बचा जाए तो इसके लिए आज हम आपको कुछ सेटिंग बताते है जिसको फॉलो करना होगा।

तरीका

जब भी हम अपने स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड करते हैं तो ऐप हमसे हमारे फोन के कई एक्सेस मांगता है अब ये हमारे ऊपर है कि हम किस ऐप को अपने फोन का कौन सा एक्सेस देते हैं ऐसे ही फेसबुक पर किसी थर्ड पार्टी ऐप को एक्सेस देने से पहले भी टर्म एंड कंडीशन पढ़ लेना जरूरी है यदि आपने स्मार्टफोन में कई ऐप डाउनलोड कर रखे हैं तो उनकी परमिशन इस तरीके से बंद कर सकते हैं।

इस तरह से बंद करें

  • सबसे पहले सेटिंग जाएं।
  • ऐप सेटिंग में परमिशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने कई परमिशन ऑप्शन खुलकर आ जाएंगे।
  • आपने किस ऐप को स्मार्टफोन की कौस सी परमिशन दी है यहां से देख सकते हैं।
  • यहां जो जानकारी आप साझा नहीं करना चाहते उसकी परमिशन बंद कर दें।

Tags