गूगल अब यह भी बताइयेगा कहाँ आने वाली है बाढ़
Feb 9, 2016, 18:30 IST
नई दिल्ली-हर साल देश बाढ़ की विभीषिका से जूझता है सबसे बड़ी बात है की अब कई लोगो के पास एंड्रॉइड फोन हर समय उपलब्ध रहते हैं और गूगल उनके लिए सबसे आसान तरीका होता है कुछ जानने के लिए इसी कोन्ध्यां में रखते हुए पिछले साल गूगल ने देश में साइक्लोन ALERT जारी करने का काम शुरू किया था। अब गूगल ने देश में आने वाले बाढ़ के खतरे के लिए अलर्ट जारी करने का निर्णय लिया है। देशभर के नागरिक जो गूगल का अलर्ट सब्सक्राइब करेंगे वे बाढ़ की हर स्थिति के बारे में न सिर्फ जानकारी पाएंगे बल्कि अनुमानित समय और बचाव के तौर तरीके भी सुझाएगा। गूगल देशभर के 170 क्षेत्रों में स्थित नदियों के स्तर की जानकारी देगा। इन जानकारियों से सेंट्रल वाटर कमीशन के अधिकारी भी लगातार जुड़े रहेंगे। गूगल के मुताबिक लोगों को अब बाढ़ की चेतावनी के साथ नदियों के जल स्तर की भी जानकारी और जन चेतावनी जारी की जाएगी। इंटरनेट यूजर अब google.org/publicalerts पर बाढ़ की चेतावनी पा सकते हैं। गौरतलब हो कि बिहार समेत कई राज्य हर साल बाढ़ की विभीषिका का सामना करते हैं। Source web