Jio प्राइम मेंबरशिप खत्म होने पर हो सकता है ये
डेस्क- रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप 31 मार्च को खत्म हो रही है अभी तक जियो की ओर से कुछ भी नहीं बताया गया है कि इसके बाद कौन सा प्लान ऑफर किया जाएगा जियो प्राइम मेंबरशिप 99 रुपए में एक साल के लिए थी कंपनी की यह नीति सफल हुई थी और जियो ने कम समय में ही 160 मिलियन सबस्क्राइबर बना लिए थे लेकिन अब जियो क्या करने जा रहा है क्या यह मौजूदा ऑफर को आगे बढ़ाएगा या कोई नई स्कीम लॉन्च करेगा।
आने वाले दिनों में कुछ ये संभावनाएं हो सकती हैं ट्राई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो जनवरी 2018 में 8.3 मिलियन यूजर्स जोड़कर अभी सबसे आगे चल रहा है जियो के 28 से लेकर 84 दिनों के प्लान के कारण यह संभव हो पाया है इस बीच वोडाफोन, एयरटेल और आइडिया ने केवल 3.3 मिलियन यूजर्स ही जुटाए अभी यह माना जा रहा है कि जियो अपनी प्राइम मेंबरशिप 99 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए सालाना कर सकता है।
ऐसा करते हुए जियो के पास नए यूजर्स जुड़े रहेंगे एक रास्ता ये भी है कि जियो 99 रुपए की क़ीमत रखते हुए ही मेंबरशिप एक साल के लिए और बढ़ा दे अभी जियो की ओर से फ्री म्यूजिक, मूवीज और न्यूज की सुविधाएं दी जा रही हैं हो सकता है जियो प्राइम मेंबरशिप के साथ ही कोई अच्छा सा प्लान लॉन्च कर दे रिलायंस जियो की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आया है लेकिन जल्द ही कुछ डेवलपमेंट होने वाला हैं।
