भारत में शुरू हुई Kawashaki Ninja ZX-10R की बुकिंग
डेस्क - स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Kawashaki Ninja ZX-10R जल्द ही भरतीय बाजार के अंदर अपनी लोकप्रिय बाइक 2018 Kawashaki Ninja ZX-10R लांच करने जा रही है. कंपनी ने मंगलवार से इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे 3 लाख रुपए की कीमत पर बुक किया जा सकता है.
हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. बता दें कि कावासाकी निंजा ZX-10R भारत में काफी पॉपुलर है.
इसलिए इसकी बुकिंग में ग्राहकों का रुझान देखने को मिलेगा. कावासाकी निंजा ZX-10R को भारत में बनाए जाने के कारण इसकी कम होने की उम्मीद की जा रही है. ZX-10R में 998 सीसी का लिक्विड-कुल्ड इनलाइन इंजन लगाया गया है जो कि194 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है.
ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के अगले पहिये में 330 मिलीमीटर का ब्रेंबो सेमी फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक भी लगाया गया है. इस बाइक का मुलाबला BMW S1000RR, यामहा YZF-R1 और होंडा CBR1000RR से होगा.
