LG ने लॉन्च किया TV Signature OLED TV R
Tue, 8 Jan 2019
LG ने इसके लिए एक स्पेशल डिजाइन पेज बनाया है जिसमें वाइड स्क्रीन शेप दिया गया है।
डेस्क-इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES 2019) में रोलेबल स्क्रीन वाला टीवी पेश किया है। इसका नाम LG Signature OLED TV R है। यह 65 इंच का रोलेबल स्क्रीन के साथ OLED TV है।
यह टीवी बाहर नहीं दिखता है क्योंकि यह एक डिब्बे के अंदर रोल होकर आता है। इस टीवी का बेस म्यूजिक सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि यह एक डॉल्बी एटमॉस फ्रंट-फायरिंग साउंडबार है। इस फोन को 2019 के बीच में लॉन्च किया जाएगा। इस टीवी का प्रोटोटाइप CES 2018 में दिखाया गया था। लेकिन इसके प्रोटोटाइप से काफी बेहतर लगता है।
जानें टीवी के बारे में
- अगर TV को बंद कर दिया जाएगा तो यह एक फर्नीचर की तरह लगता है।
- इसका जो लंबा स्टैंड दिया गया है वो एक स्लीक सिल्वर बॉक्स है।
- वहीं, डॉल्बी म्यूजिक साउंड सिस्टम के ऊपर स्लाइडिंग डोर लगा है जिसके हटने से स्क्रीन ऊपर की तरफ आती है। इसकी पावर बंद करते ही टीवी वापस बॉक्स में चला जाता है।
- LG ने इसके लिए एक स्पेशल डिजाइन पेज बनाया है जिसमें वाइड स्क्रीन शेप दिया गया है।
- इसमें एक मौसम की जानकारी के साथ एक घड़ी दी गई है जिसमें निजी फोटो या मूविंग एंबियंट डिजाइन दिया गया है।
