LG ने दो नए स्मार्टफोन्स LG V35+ ThninQ किया लॉन्च

 
LG ने दो नए स्मार्टफोन्स LG V35+ ThninQ किया लॉन्च

V35 ThinQ डुअल कैमरा और 2K डिस्प्ले के LG ने लॉन्च किया स्मार्टफोन

डेस्क-LG ने दो नए स्मार्टफोन्स LG V35 ThinQ और LG V35+ ThninQ लॉन्च किया है|

इन स्मार्टफोन्स में क्वॉल्कॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 845 प्रोसेसर दिया गया है| दोनों वेरिएंट में फर्क इन बिल्ट मेमोरी का है, क्योंकि प्लस वेरिएट में 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है|

LG स्मार्टफोन में KG V35 ThinQ में 6 इंच की ओलेड डिस्प्ले दी गई है

  • डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन्स एक जैसे लगते हैं|
  • ये स्मार्टफोन बिना नॉच वाले हैं|
  • इससे पहले कंपनी ने LG G7 ThinQ लॉन्च किया था जिसमें नॉच दिया गया था|
  • KG V35 ThinQ में 6 इंच की ओलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोलुशन 2K है|
  • डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है|
  • प्रोसेसर इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 845 है, जबकि इसमें Andreno 630 GPU दिया गया है|
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है|
  • जो 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.6 है जिसकी वजह से कम रौशनी में अच्छी फोटोग्राफी होने की उम्मीद है|
  • फ्रंट कैमरा लेंस वाइड ऐंगल है जिसका अपर्चर f/1.9 है|
  • यह 8 मेगापिक्सल का है|
  • LG V35 ThinQ में Android 8.0 ओरियो दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type C पोर्ट दिया गया है|
  • इसके अलावा इसमें वाईफाई 802.11 a/b/g/ac दिया गया है|
  • इसकी बैटरी 3,300mAh की है. यह फोन क्वॉल्कॉम क्विक चार्ज 3.0 दिया गया है यानी इसे तेजी से चार्ज किया जा सकेगा|
  • यह स्मार्टफोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट है और इसकी रेटिंग IP 68 है|

यह मार्केट में दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा –

ऑरोरा ब्लैक और प्लैटिनम ग्रे| इन सब के अलावा इस फोन में फेस रिकॉग्निशन, हाईफाई ऑडियो डैक और सराउंड साउंड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं|

यह स्मार्टफोन जून से अमेरिका में मिलना शुरू होगा फिर एशिया में आएगा| भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है|

Tags