मारुति सुजुकी आगे भी जारी रख सकती है डीजल कार ,अगर पब्लिक ने की डिमांड
डीजल कार के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर
डेस्क - डीजल गाड़ियों को चलाने के शौकीन लोगों को मारुति सुजुकी की तरफ से एक बड़ी राहत की खबर मिल सकती है ।
एक तरफ जहां कंपनी ने कहा कि 1 अप्रैल 2020 से डीजल इंजन की गाड़ियों का प्रोडक्शन मारुति बंद कर देगी वहीं अब सूत्रों के अनुसार यह भी बात आ रही है कि अगर पब्लिक की डिमांड रहती है मारुति फिर से डीजल इंजन का निर्माण कर सकती है, क्योंकि bs4 और बी एस 6 मॉडल में काफी अंतर आता है ,इसलिए मारुति सुजुकी ने डीजल इंजन की कारों को बनाने को बंद करने का फैसला लिया था।
लेकिन जिस तरीके से भारत में डीजल कारों के प्रचलन ज्यादा है उस को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी यह भी विचार कर रही है अगर डीजल कारों की मांग बढ़ती है तो वह बीएससी कारों के प्रोडक्शन पर फिर से विचार कर सकता है
अगर ऐसा होता है तो डीजल कारों के शौकीनों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है लेकिन साथ यह भी तय है अब 2020 के बाद जो भी डीजल इंजन कारों का निर्माण होगा वह काफी महंगी होगी लेकिन अगर पब्लिक डिमांड करती है तो मारुति सुजुकी इस बारे में फिर से विचार कर सकती है।
