Mi A2 Lite स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च
Tue, 24 Jul 2018
स्मार्टफोन मेकर शाओमी Mi A2 और Mi A2 Lite लॉन्च कर रही है
डेस्क-चीनी मोबाइल कम्पनी आज स्मार्टफोन मेकर शाओमी Mi A2 और Mi A2 Lite लॉन्च कर रही है. एंड्रॉयड वन पर चलने वाले इन दोनों स्मार्टफोन को आज स्पेन के मैड्रिड में लॉन्च किया जाएगा. ग्लोबल इवेंट की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे होगी. इससे पहले Mi A1 लॉन्च किया गया था, जो शाओमी का पहला Android One पर चलने वाला डिवाइस है|
Mi A1 भारत में काफी पॉपुलर हुआ और अब बारी है इसके अगले वर्जन की. यूजर्स को इससे काफी उम्मीदे हैं, देखना दिलचस्प होगा कि क्या कंपनी लोगों के उम्मीद पर खरी उतरती है|
- इन दोनों ही स्मार्टफोन में गूगल का स्टॉक एंड्रॉयड दिया जाएगा |
- क्योंकि ये Android One का हिस्सा है . यानी एंड्रॉयड के अपडेट्स लगातार मिलते रहेंगे|
- अप्रैल में चीन में कंपनी Mi 6X लॉन्च किया था इसी स्मार्टफोन को रीब्रांड करके आज पेश किया जाएगा |
