बड़े काम का है twitter का नया फीचर Moments
डेस्क - Twitter ने moments के जरिये नया फीचर जोड़ कर twitter का उपयोग करने वालों को एक ही झलक में बड़ी ख़बरें उपलब्ध करा दिया है भारत में भी इस सुविधा का पदार्पण हो चुका है | इस सुविधा के बाद अब उन लोगों को काफी आसानी हो गई है जो ख़बरों या गतिविधियों के लिए ट्विट्टर पर निर्भर रहते हैं |इसके पहले इस तरह की सुविधा इन्स्ग्राटाम और स्नैपचैट पर उपलब्ध थी |
इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के 'स्टोरीज' फीचर के मुकाबले में माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने भारत में सभी यूजर्स के लिए 'मोमेंट्स' फीचर जारी किया है। इसकी मदद से यूजर ट्विटर पर मौजूद सबसे बेहतर स्टोरी या गतिविधि को पलक झपकते देख सकेंगे।
फेसबुक ने 'मोमेंट्स' फीचर को पहले चुनिंदा लोगों को ही जारी किया था। अब यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है और प्रोफाइल में एक अलग टैब के रूप में दिखता है, जो संबंधित कॉन्टेंट को एक जगह पेश कर उन्हें समाचारों और ब्रेकिंग न्यूज से जोड़े रखता है। ट्विटर इंडिया ने एक बयान में कहा, 'पहले 'मोमेंट्स' फीचर जहां चुने हुए सहयोगियों को ही उपलब्ध था, अब सभी यूजर्स 'मोमेंट्स' को बना सकते हैं और शेयर कर सकते हैं।'
Twitter ने इस नए फीचर को 15 दिसंबर को लांच किया इस मोमेंट की खासियत यह है की यह एक ही प्लेटफार्म पर सारी खबरे जो उस दिन की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसे उपलब्ध कराता है |
LAUNCHING TODAY! @TwitterMoments have arrived in India!
