Smartphone में कीजिये ये Settings कोई नहीं जान पाएगा आपकी location

 

आपकी location की जानकारी किसी भी थर्ड ऐप या गूगल को पता चले तो लोकेशन सेटिंग्स को जरूर बंद करें।

डेस्क-Smartphone यूजर्स के लिए आज स्मार्टफोन सिक्योरिटी सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। हर दिन सुनने में आता है कि इस वेबसाइट से डाटा लीक हो गया या फिर कुछ एप्स ने फोन से डाटा लीक कर दिया।

फोन की सुरक्षा का यूजर्स पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। कई बार यूजर्स को इस बात की भी जानकारी नहीं होती है कि उनका फोन ट्रैक किया जा रहा है।

अपनों के अलावा और कोई भी ट्रैक कर सकता आपकी location

  • आपको ये पता होगा कि आपकी लोकेशन को आपके अपनों के अलावा और कोई भी ट्रैक कर सकता है।
  • ये कोई और नहीं बल्कि आपके Smartphone में मौजूद ऐप्स और गूगल है।
  • हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें बताया गया था कि गूगल आपके स्मार्टफोन की लोकेशन को बिना आपकी इजाजत के भी मॉनिटर करता है।
  • इसके अलावा कई ऐप्स या सर्विसेज हैं जो आपके लोकेशन की जानकारी रखते हैं।

Blood साफ करने के लिए आपनाए ये घरेलू उपाय

  • यानी इन ऐप्स और सर्विसेज को पता रहता है आप कहा हैं और आप कितनी देर किसी भी जगह पर वक्त बिता रहे हैं।
  • ऐसे में हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी हेल्प से स्मार्टफोन में मौजूद कोई भी ऐप या सर्विस आपकी location के बारे में नहीं पता लगा पाएगा।

जाने कैसे Location सेटिंग्स को करें बंद

  • अपने Smartphone की Settings में जाएं।
  • यहां आपको Location ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।
  • यहां आप उन ऐप्स और सर्विसेज को देख पाएंगे जो आपके स्मार्टफोन की लोकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • अगर आप इन ऐप्स या सर्विसेज के साथ अपनी लोकेशन को शेयर नहीं करना चाहते हैं तो इसे OFF कर दें।

आंखों के Dark Circles की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

जाने ऐप्स की Location को किस तरह करें बंद

  • फोन की Settings में जाएं।
  • यहां आपको Apps ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।
  • यहां आपको फोन में इंस्टॉल किए सारे ऐप्स दिखाई देंगे। इनमें से आप किसी भी ऐप पर टैप कर सकते हैं।
  • हमने Chrome ऐप पर टैप किया। यहां आपको Permission ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।
  • यहां आपको Location ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अगर आप नहीं चाहते हैं कि यह ऐप आपके फोन की लोकेशन का यूज करे, तो इस पर टैप करके Deny बटन दबाएं।
  • आप इस तरह अपने फोन के किसी भी ऐप को लोकेशन परमिशन को डिनाई कर सकते हैं। यह ऐप पता नहीं लगा पाएगा कि आप कहां हैं।

Tags