WhatsApp में सेव किये गए डाटा को इस तरह से पा सकते है वापस

 
WhatsApp में सेव किये गए डाटा को इस तरह से पा सकते है वापस

गैजेट डेस्क - फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को डाटा डाउनलोड करने की सुविधा दे दी है। अब आप उन डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें व्हाट्सऐप ने सेव कर रखा है।बता दें कि 25 मई से यूरोप में जेनरल डाटा प्रोटेक्शन रेग्यूलेशन (GDPR) लागू हो रहा है जिसके मद्देनजर व्हाट्सऐप ने यह फैसला लिया है। इससे पहले यह इसकी सुविधा केवल बीटा यूजर्स को मिली थी लेकिन अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्रकार के यूजर्स अपना डाटा डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं डाउनलोड करने का तरीका।

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स का जो डाटा स्टोर करता है उनमें यूजर्स का नाम, समय, आईपी एड्रेस, फोन का मॉडल, प्रोफाइल फोटो, फोन नंबर, फोन में सेव कॉन्टेक्ट नंबर, ग्रुप लिस्ट, ब्लॉक किए गए यूजर्स और शर्तें जो आपने स्वीकार किए हैं।

  • सबसे पहले व्हाट्सऐप को ओपन करें
  • अब सेटिंग्स में जाएं
  • फिर अकाउंट पर क्लिक करें
  • अब आपको नीचे से दूसरे नबंर पर Request account info लिखा होगा।
  • उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको रिक्वेट रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा।
  • उस पर क्लिक करने का बाद व्हाट्सऐप आपको बता देगा कि आपका डाटा कब तक आपको मिलेगा? हालांकि इससे पहले अपना व्हाट्सऐप जरूर कर लें।



Tags