अब कभी नही खत्म होगी आपके फ़ोन की बैटरी,बस करे ये
Tue, 6 Feb 2018
डेस्क- स्मार्टफोन की सबसे बड़ी समस्या बैटरी का जल्दी ख़त्म होना है अगर विडियो देखते समय चैटिंग करते वक्त बैटरी ख़त्म हो जाती है तो हम गुस्सा से लाल-पीले हो जाते हैं अगर आपका भी यही समस्या है और लो बैटरी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बताये गए ये सेटिंग और ट्रिक जरुर आजमायें इससे आपको बैटरी जल्द ख़त्म होने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है चलिए जानते हैं।
पढ़े:-इस तरह से व्हाट्स ऐप से कमाए लाखो रूपए?
- अगर आपके स्मार्टफोन में कोई सॉफ्टवेर अपडेट आता है तो उसे तुरंत अपडेट कर लें इससे स्मार्टफोन की बैटरी बैक-अप और परफॉरमेंस में सुधर होता है।
- अपडेट चेक करें:- सेटिंग > अबाउट डिवाइस > डाउनलोड अपडेट।
- अगर आपके स्मार्टफोन में 'सेव बैटरी' का आप्शन है तो इसे हमेशा चालू रखें ऐसा करने से बैकग्राउंड में एप रन नहीं करता है और साथ ही डिस्प्ले का बैकग्राउंड कलर भी ब्लैक हो जाता है जिससे स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी ख़त्म नहीं होती है।
पढ़े:-फेसबुक चालाने वाले जरूर पढ़े इस खबर को
- स्मार्टफोन में ऑटो-सिंक का आप्शन हमेशा बंद रखें इसे चालू करने से बैकग्राउंड में सिंकिंग प्रोसेस चलता रहता है जिससे बैटरी जल्दी ख़त्म होती है।
- अपने फ़ोन में जब जरुरत हो तभी मोबाइल डाटा चालू रखें अन्यथा इसे बंद ही रहने दें इसके साथ ही मोबाइल में जीपीएस, ब्लूटूथ, एनऍफ़सी जैसी फीचर हमेशा ऑफ रखें ये फीचर ऑन होने पर बैटरी जल्दी ख़त्म होती है।
- अपने फ़ोन में 'गूगल डिटेक्शन' फीचर भी हमेशा ऑफ रखें।
