अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठन सामूहिक उपवास पर

 
अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठन सामूहिक उपवास पर

लखनऊ - अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठन सामूहिक उपवास पर | यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री श्याम सुंदर तिवारी व शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी 22 सूत्रीय मांगें न माने जाने के कारण शिक्षा निदेशक बेसिक विद्या भवन निशातगंज में बैठे समूहिक उपवास पर।इसके पूर्व संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने संगठन के लोगों से अपील की थी कि उपवास में भाग लेने की अपील की थी ।
यह थी अपील
शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के साथ प्रंतीय कार्यकारिणी की दिनाँक11.05.2018 को वार्ता के उपरांत,पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनाँक 14 मई 2018 को प्रान्तीय कार्यकारिणी के द्वारा सामूहिक उपवास कार्यक्रम शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश,निशातगंज,लखनऊ के कार्यालय किया जा रहा है।

15 मई 2018 को विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम

15 मई 2018 को शिक्षानिदेशक(बेसिक)निशातगंज लखनऊ के कार्यालय में प्रान्त स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित है| जनपदों से आप सभी सम्मानित सदस्यों की 100%सादर उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों से संगठन हितों के संरक्षण हेतु विनम्र अनुरोध है,कि समस्त पदाधिकारी/आप सभी सदस्य गण अपने सारे काम छोड़ कर,दिनाँक 15 मई 2018 को अपने जनपदों से समय से प्रस्थान करके धरना स्थल शिक्षा निदेशक(बेसिक)उत्तर प्रदेश निशातगंज के कार्यालय में प्रातः10.00 बजे समय से अपनी शतप्रतिशत उपस्थिति देकर संगठन आन्दोलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कष्ट करें।


Tags