13 मई से OnePlus 6 की प्री बुकिंग पर आपको मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स
Wed, 9 May 2018
डेस्क-चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 17 मई को लॉन्च कर रही है. कंपनी ने ससे पहले ऐमेज़ॉन पर इस स्मार्टफोन के सेल का ऐलान किया है. इसे Fast AF (Fast n First) का नाम दिया गया है. ऐमेज़ॉन पर यह सेल 13-16 मई के बीच लगेगी. इस दौरान कस्टमर्स ई-गिफ्ट कार्ड खरीद सकते हैं |ई-गिफ्ट कार्ड खरीदने वाले कस्टमर्स 21 और 22 मई को OnePlus 6 खरीद सकेंगे. इसके अलावा इन कस्टमर्स को 3 महीने की बढ़ी हुई वॉरंटी भी मिलेगी|
OnePlus 6 को पहले खरीदने के लिए यूजर्स को 13 से 16 मई के बीच 1,000 रुपये का ई गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा. हालांकि इसे आप फोन खरीदते समय रीडीम करा सगेंगे. कंपनी के मुताबिक योग्य यूजर्स को 1,000 रुपये का ऐमेज़ॉन पे कैशबैक भी दिया जाएगा |
- इस सेल के बारे में वन प्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा है|
- ‘एक बार फिर कम्यूनिटी फर्स्ट पहल के तहत हम पहला Fast AF सेल शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं|
- इसमें कई फायदे हैं और इससे कस्टमर्स दुनिया भर में सबसे पहले OnePlus 6 के खरीदार बन सकते हैं|
