Samsung ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन

 
Samsung ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्मार्टफोन

डेस्क- सैमसंग इंडिया ने Galaxy J7 Prime 2 को 13,990 रुपये में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन 'मेक फॉर इंडिया' फीचर के साथ आता है जिसका नाम सैमसंग मॉल है, जहां यूजर्स किसी भी चीज की तस्वीर खींच कर उसे ऑनलाइन सर्च कर ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीदारी कर सकते हैं कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डिवाइस में 5.5 इंच का फुल एचडी स्क्रीन है तथा इसका डिजाइन इस तरह से किया गया है कि हाथों में पकड़ने में आसानी हो

सैमसंग के नए फोन में 1.6 गीगाहर्टज का एक्सीनोस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 GB रैम और 32 GB इंटरनल मेमोरी है इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के माध्यम से 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है यह डिवाइस फुल मेटल यूनीवॉडी डिजाइन वाला है जिसमें 2.5 डी ग्लास लगाया गया है और इसका फिंगरप्रिंट सेंसर आगे की तरफ है फोन के दोनों ही सेंसर का अपरचर F 1.9 है इस डिवाइस में सैमसंग 'पे मिनी' फीचर दिया गया है इसे मिडिल रेंज उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है

रैम और रोम

फोन में 3 GB की रैम के साथ 32 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है इसे जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है स्मार्टफोन में 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो प्ले करने की क्षमता है

कैमरा

सैमसंग के नए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और इतने ही मेगापिक्सल का रियर कैमरा है फोन के दोनों ही सेंसर का अपरचर F 1.9 है इस स्मार्टफोन की एक और खासियत सोशल कैमरा है इसमें लाइव स्टीकर्स, फिल्टर और इंस्टेंट एडिट व शेयर जैसे फीचर दिए गए हैं


Tags