अबतक के सबसे अच्छे स्मार्टफ़ोन एक ही बार में आपको आयेंगे पसंद
डेस्क- अगर आप शानदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा और रुक जाएं क्योंकि कुछ दिन के इंतजार के बाद आपको एक से बढकर एक धांसू फीचर वाले स्मार्टफोन्स कम कीमत में किलने वाले हैं इसी महीने में MWC 2018 का अयोजन किया जा रहा है जहां पर ये नए मोबाइल फोन्स लाॅन्च हो रहे हैं जिनके फीचर्स काफी दमदार हैं।
Galaxy S9
सैमसंग अपने फ्लैगशिप गैलक्सी S9 और S9 प्लस स्मार्टफोन्स मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) लॉन्च करने जा रही है इस स्मार्टफोन में 5.8 इंच की अमोलेड डिस्प्ले दी है यह फोन HD डिस्प्ले और शानदार रेजोल्यूशन वाला है यह फोन दमदार कैमरा क्वालिटी के साथ आ रहा है सैमसंग के इस फोन में 12 MP का रियर और 8 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Redmi Note 5
रेडमी नोट 4 की सफलता के बाद अब चीन की यह कंपनी रेडमी नोट 5 (Redmi Note 5) लॉन्च करने जा रही है इसको भी फरवरी में पेश किए जाने की उम्मीद है इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले हो सकता है खबर है की इस फोन में 4 GB की रैम 4000 mAh की बैटरी हो सकती है वहीं इसकी कीमत 15,000 रुपए के लगभग हो सकती है।
Moto G6
मोटोरोला भी अपनी मोटो सीरीज के अगले फोन Moto G6 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है इस फोन की लीक हुई जानकारी के मुताबिक इसमें 5.7 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 430 चिप के साथ आएगा कंपनी इसे दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है इसका पहला वेरिएंट 2 GB रैम के साथ 16 GB मेमोरी और दूसरा वेरिएंट 3 GB रैम के साथ 32 GB स्टोरेज वाला होगा।
Sony Xperia XZ1 Premium
सोनी अपने Sony Xperia XZ1 Premium को 25 फरवरी को लॉन्च कर सकती है इस फोन में 5.7 इंच का 4K डिस्प्ले होगा इस फोन को 6GB रैम के साथ 64 GB और 128 GB स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा यह फोन आईफोन X की तरह बेजललेस होगा। इसमें स्नैपड्रेगन 835 और 845 प्रोसेसर दिया जा रहा है।
Nokia 9
नोकिया 8 की सफलता के बाद एमएमडी ग्लोबल फरवरी में Nokia 9 लॉन्च करने जा रही है यह Nokia 8 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले और 23 MP का दमदार कैमरा दिया जा रहा है इस फोन की खास बात इसमें दिया जा रहा CarlZesiss लेंस है जिसका यूज महंगे कैमरों में किया जाता है।
