Tata Sky ने लांच किया HD Mini Packs, बस 7 रुपये में देखें 7 Music Channels
Wed, 20 Feb 2019
Tata Sky ने अपने HD एड-ऑन Packs में कुछ नए पैक्स पेश किए हैं। इन्हें Mini Packs का नाम दिया गया है। इनकी कीमत मात्र 5 रुपये से शुरू है|
डेस्क-TRAI ने DTH और केबल टीवी ऑपरेटर्स के नियमों में बदलाव किए थे। इन्हें 1 फरवरी 2019 से लागू भी कर दिए गए हैं। अब Tata Sky ने अपने HD एड-ऑन पैक्स में कुछ नए पैक्स पेश किए हैं। इन्हें मिनी पैक्स का नाम दिया गया है। इनकी कीमत मात्र 5 रुपये से शुरू है। इसके बाद अब Tata Sky के पास 21 SD चैनल और 21 ही HD चैनल पैक्स हो गए हैं। इस बात की जानकारी Tata Sky की वेबसाइट पर दी गई है।
HealthTips: Health के लिए फायदेमंद है लोबिया
Tata Sky के Mini Packs
- इन Packs में 13 नए मिनी पैक्स शामिल हैं।
- ये 13 एड-ऑन पैक्स हैं। इससे पहले भी कंपनी ने HD और SD पक्स के कॉम्बो पैक लॉन्च किए थे।
- लेकिन नए पैक्स इनसे कुछ अलग हैं। Tamil Regional HD पैक की कीमत 164 रुपये है।
- वहीं, Tamil Mini HD पैक की कीमत 81 रुपये, Telugu Regional और Mini HD पैक की कीमत क्रमश: 216 रुपये और 90 रुपये है।
- ये पैक्स कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली भाषाओं में ही उपलब्ध है। ये सभी पैक्स सभी रीजनल HD पैक या मिनी HD पैक के पेयर में आते हैं।
- इसके अलावा एक पैक में इंग्लिश मूवीज HD मिनी पैक भी उपलब्ध है। इसमें 12 चैनल्स उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 162 रुपये है।
- सबसे कम कीमत में 5 रुपये का पैक उपलब्ध है। इनमें 9 हिंदी न्यूज चैनल मौजूद हैं।
- वहीं, 7 रुपये में 7 म्यूजिक चैनल दिए गए हैं। इनके अलावा भी कई पैक्स उपलब्ध हैं जिनकी जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ली जा सकती है।
