इस कंपनी ने लांच किया अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन

 
इस कंपनी ने लांच किया अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन

डेस्क- स्मार्टफोन कंपनी आईटेल मोबाइल ने भारत में तीन नए स्मार्टफोन आईटेल A44 प्रो, आईटेल A44 और आईटेल S42 लॉन्च कर दिया है कंपनी ने इन तीनों स्मार्टफोन को बजट कैटेगिरी में पेश किया है कंपनी ने आईटेल A44 को 5,799 रुपए और आईटेल S42 को 8799 रुपए में पेश किया है फीचर्स की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन में लगभग समान फीचर्स हैं दोनों ही फोन में 5.45-इंच का फुलस्क्रीन डिस्प्ले दिया है।

आईटेल A44 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है वहीं आईटेल A44 प्रो में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश लाइट के साथ आता है दोनों ही फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

कंपनी ने आईटेल A44 और A44 प्रो में रैम और स्टोरेज के आधार पर फर्क दिया है A44 में 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज है, वहीं A44 प्रो में 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है ये दोनों ही स्मार्टफोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आते हैं जो बैक पैनल पर मौजूद है इन दोनों फोन में बाईक मोड दिया है।

दोनों ही स्मार्टफोन में 2400mAh की बैटरी दी गई है कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 240 घंटे का स्टेंड बाय टाइम देती है इस फोन को शेंपियन ब्लैक,रोज गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में पेश किया है।

आईटेल S42 की बात करते हैं इस फोन की कीमत की कंपनी ने इस फोन को 8,499 रुपए में पेश किया है इस फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसे 5.65-इंच के एचडी प्लस फुलस्क्रीन डिस्प्ले के साथ पेश किया है।

Tags