VIVO NEX भारत में आज हुआ लांच जानिए क्या है इसकी कीमत
Thu, 19 Jul 2018
ब्रैंड वीवो Smartphone vivo nex आज भारत में लॉन्च हो गया
डेस्क-चीनी स्मार्टफोन ब्रैंड वीवो Smartphone vivo nex आज भारत में लॉन्च हो गया है फोन एमेजन पर एक्सक्लूसिव होगा. वीवो ने अपने इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स के साथ लांच किया है वीवो नेक्स की कीमत भारत में तकरीबन 50,000 रुपये होने की उम्मीद है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि वीवो नेक्स की कीमत 48,990 रुपये हो सकती है |
एमेजन पर दिए गए टीजर के अनुसार वीवो नेक्स ग्राहकों को 1000 रुपये का एमेजन पे कैशबैक मिलेगा | साथ में फोन के साथ एक्सटेंडेड वॉरंटी की भी सुविधा दी जाएगी | ये ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होगा जो फोन को एमेजन प्राइम डे सेल पर प्री ऑर्डर करते हैं |
- इस पहले एमेजन ने 36 घंटे का प्राइम डे सेल का ऐलान किया है |
- जो 16 जुलाई से शुरू होगा और 17 को खत्म होगा. ये ऑफर सिर्फ एमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ही है |
- एमेजन और वीवो एचडीएफसी की क्रेडिट और डेबिट कार्ड की खरीददारी पर वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की भी वारंटी दे रहें हैं |
- वहीं साथ बायबैक की भी सुविधा मिल रही है डहां 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर है |
- 12 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई. यूजर्स को रिलायंस जियो की तरफ से भी ऑफर मिलेगा |
