Vivo Y75s के इस नए स्मार्टफोन में होंगे ये खास फीचर्स

 
Vivo Y75s के इस नए स्मार्टफोन में होंगे ये खास फीचर्स

डेस्क -vivoअपना नया स्मार्टफोन vivo Y75s जल्द लॉन्च कर सकती है| इस फोन को लेकर कई फीचर्स भी बाहर आए है| इसके साथ ही इंटरनेट पर फोन की चर्चा शुरू हो गई है| कपनी अपने इस स्मार्टफोन को कुछ नए फीचर के साथ लॉन्च कर सकती है| ये स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, ब्लू, ब्लैक, और रेड कलर वेरिएंट में आ सकता है|इसके फीचर की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo Y75s एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा का वर्जन हो सकता है |

vivo के कैमरा की कुछ खास बाते

कैमरा की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा| बेहतर बैटरी बैकअप के लिए फोन में 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है| फोन में यूजर्स को 64 जीबी की स्टोरेज उपलब्ध रह सकती है| ये स्मार्टफोन कब से उपलब्ध रहेगा और इसकी कीमत क्या होगी इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती है|

vivoY75s की कीमत और उपलब्धता

Vivo Y75s स्मार्टफोन लुक और स्पेसिफिकेशन में Vivo V7+ की तरह बताया जा रहा है|इससे पहले खबर आई थी कि स्मार्टफोन Vivo Y75s की चीनी वेब साइट पर भी देखा गया था|फोन 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ आ सकता है| अभी से इंटरनेट पर चर्चा में रहने के चलते फोन के लॉन्च होने के बाद फोन की बिक्री में तेजी देखी जा सकती है|

Tags