Whatsapp ने लांच किया नया फीचर जानिए क्या है ख़ास

 
Whatsapp ने लांच किया नया फीचर जानिए क्या है ख़ास

डेस्क- व्हाट्सएप यूजर के बहुत बड़ी खुसखबरी है जी हां मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने नए वर्जन में 'चेंज नंबर' फीचर में एक नई सुविधा जोड़ी है जिसकी सहायता से आप अपना डाटा बिना किसी परेशानी के नए नंबर पर ट्रांसपर कर सकेंगे लेकिन अभी ये 2.18.97 एंड्रायड बीटा वर्जन में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध यह सुविधा एपल स्टोर और विंडो बेस्ड मोबाइल के लिए बाद में उपलब्ध होगी।

आपको बता दे व्हाट्सएप के नए फीचरों पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट वेबीटाइंफो ने ट्वीट किया, 'इसमें पुराने 'चेंज नंबर' फीचर में कई सुधार किए हैं इसमें आपको विशेष मोबाइल नंबरों को सूचित करने की सुविधा मिलेगी और चैट हिस्ट्री उनके फोन की नई चैट में उपलब्ध हो जाएगी इससे डुप्लीकेट चैट की समस्या समाप्त हो जाएगी' यूजर्स को आपके फोन में सेव कुछ या सभी मोबाइल नंबरों को चिह्नित करने की सुविधा दी जाएगी जिन्हें आप नोटीफिकेशन देना चाहते हैं।

नोटीफिकेशन के लिए आप उन मोबाइल नंबरों को भी चुन सकते हैं जिनसे आप चैट कर चुके हैं इसके लिए उपभोक्ता को व्हाट्सएप सेटिंग में जाकर अकाउंट के विकल्प में चेंज नंबर का विकल्प चुनना होगा इसमें मांगे गए पुराने और नए मोबाइल नंबर भरने की प्रक्रिया के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने फोन में मौजूद व्हाट्सएप नंबरों में से किसे यह नोटीफिकेशन भेजना चाहते हैं।


Tags