IPL सीजन में Xiaomi स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्च बस इतनी है कीमत

 
IPL सीजन में Xiaomi स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्च बस इतनी है कीमत

डेस्क-अगर आप Xiaomi के हाल ही में लॉन्च हुए तीनों स्मार्ट टीवी में से किसी एक को भी खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास मौका है. इस दौरान Mi TV 4 55-इंच, Mi TV 4A 32-इंच और Mi TV 4A 43-इंच को खरीद पाएंगे. इनकी कीमत क्रमश: 39,999 रुपये, 13,999 रुपये और 22,999 रुपये है. ग्राहक इन्हें फ्लिपकार्ट और शाओमी के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं |

ऑफर के तौर पर Mi TV 4A के 43-इंच और 32-इंच मॉडल पर JioFi कनेक्शन के साथ 2,200 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जाएगा. दोनों टीवी में ऑफर के तहत 500,000 घंटे का कंटेट दिया जाएगा, जिसमें से 80 फीसदी फ्री रहेंगे. 15 भाषाओं के कंटेट इन मॉडलों में उपलब्ध होंगे. कंटेट पार्टनर में Hotstar, Voot, Voot Kids, Sony Liv, Hungama Play , Zee5, Sun NXT, ALT Balaji, Viu, TVF और Flickstree का नाम शामिल है |

Xiaomi 43-इंच Mi TV 4A के स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi TV 4A सीरीज को पिछले साल मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था. हालांकि भारत में इन मॉडलों को कुछ बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है. 43-इंच मॉडल में 178 डिग्री व्यू एंगल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-HD (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 1GB रैम और Mali-T450 GPU के साथ क्वॉड-कोर Amlogic प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 8GB की है |

कनेक्टिविटी के लिहाज से 43-इंच मॉडल में Wi-Fi, तीन HDMI (वन ARC) पोर्ट्स, तीन USB 2.0 पोर्ट्स, एक Ethernet पोर्ट, एक AV कम्पोनेंट पोर्ट, एक S/PDIF ऑडियो पोर्ट, एक एंटीना पोर्ट इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट भी दिया गया है. इस टीवी के लिए ऑडियो को बेहतर किया गया है. साथ ही ये मॉडल 11 बटन वाले Mi रिमोट के साथ आएगा, जिससे सेट टॉप बॉक्स को कंट्रोल किया जा सकेगा. इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं |

Tags