जमानत के बाद राजपाल यादव बोले "मैं 1500 करोड़ का आदमी हूं
Mar 3, 2026, 15:01 IST
कॉमेडी के जरिए करोड़ों लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी कोई मुश्किल नहीं, बल्कि उनकी नई शुरुआत है। तिहाड़ जेल से 13 दिन की सजा काटकर बाहर आने के बाद राजपाल ने न केवल फिल्मों में वापसी की है, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सीधे अपने फैंस से जुड़ने का फैसला किया है।
राजपाल यादव ने हाल ही में अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपने चैनल का नाम ‘राजपाल नौरंग यादव’ रखा है। अभिनेता ने अपने चैनल का एक दिलचस्प मोटो भी दिया है बूढ़े हों या नौजवान, हमको मनोरंजन मिले एक समान। उनका कहना है कि वे अब सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यूट्यूब के जरिए भी लोगों को गुदगुदाएंगे। उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और इस नई पारी में भी प्यार बनाए रखने की गुजारिश की।
