भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मैच से पहले कोच ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप की अफवाहों को खारिज किया

 
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब शुरुआत के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर लगातार बहस छिड़ी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक हर जगह एक ही सवाल क्या उन्हें ड्रॉप कर संजू सैमसन से ओपनिंग करवाई जाए, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है और बताया है की अभिषेक पर भरोसा कायम है.
भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुलकर कहा कि ड्रेसिंग रूम में अभिषेक को बाहर करने पर कोई चर्चा नहीं हुई. टीम इंडिया रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है, और यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.