अक्षरा सिंह लाइव शो में मचा हंगामा! भीड़ पूरी तरह आउट ऑफ कंट्रोल
Nov 25, 2025, 11:03 IST
बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में चल रहे महोत्सव में शनिवार की रात भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की प्रस्तुति के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली. रात करीब 10 बजे जैसे ही अक्षरा सिंह मंच पर आईं पंडाल में मौजूद लोगों का उत्साह अचानक उफान पर पहुंच गया और माहौल एकदम नियंत्रण से बाहर होने लगा.
महोत्सव समिति ने दर्शकों के लिए सैकड़ों कुर्सियां और अलग-अलग ब्लॉक बनाकर व्यवस्था की थी लेकिन भीड़ की संख्या अनुमान से कहीं अधिक पहुंच गई. लोग मंच के नजदीक जाने के लिए लगातार दबाव बनाते रहे. कई युवा पंडाल के खंभों, रेलिंग और ऊपरी हिस्सों पर चढ़कर मोबाइल की फ्लैश लहराते हुए वीडियो बनाने लगे जिससे सुरक्षा कर्मियों की चिंता बढ़ गई.
