पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत को मिला अफगानिस्तान का साथ
May 17, 2025, 12:29 IST
पहलगाम अटैक के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को जवाब दिया. भारत की मिसाइलों से जख्मी पाकिस्तान अब भी कराह रहा है. भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहले से और खराब होते चले गए हैं. अब हर तरफ से पाकिस्तान को घेरने की कोशिश हो रही है.
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहले से और खराब
भारत ने पहले ही सिंधु जल समझौता रद्द कर रखा है. अब उसे कदम-कदम पर मात देने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहली चाल चल दी है. जी हां, एस जयशंकर ने पहली बार अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से फोन पर बात की है. जयशंकर और तालिबान सरकार के विदेश मंत्री की यह बातचीत इस बात का इशारा है कि शहबाज सरकार की टेंशन अभी और बढ़ने वाली है. कारण कि अब दिल्ली टू काबुल डायरेक्ट कनेक्शन बन गया है.
