अमित मालवीय का फूटा ममता पर गुस्सा

 
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर National Security Act (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की है! लेकिन क्यों?  दरअसल, दिल्ली पुलिस के एक परिपत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए 'बांग्लादेशी भाषा' शब्द का इस्तेमाल हुआ। ममता ने इसे बंगाली भाषा के खिलाफ बताया और केंद्र पर निशाना साधा। मालवीय का कहना है
कि ममता का ये बयान misleading और भड़काऊ है, जो भाषाई तनाव पैदा कर सकता है।  वो बोले, 'दिल्ली पुलिस ने बंगाली को बांग्लादेशी भाषा नहीं कहा, बल्कि घुसपैठियों की बोली की बात की थी। ममता का बंगालियों को भड़काना irresponsible है!'