जय श्री राम सुनके भड़के Amitabh
Aug 15, 2025, 11:13 IST
अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले के बाहर आते हैं और फैंस के साथ हाथ हिलाते हैं। वो फैंस से मिलते हैं अभिवादन करते हैं और अंदर चले जाते हैं। ये सिलसिला कई सालों से चल रहा है। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को जय श्री राम से प्रॉब्लम है और वो फैन को डांटते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल अमिताभ बच्चन जय श्री राम के नारे से नहीं गुस्साए थे बल्कि उनका कहना था कि कैमरा बंद करो। वीडियो में आप देखेंगे कि अमिताभ बच्चन बाहर निकलते हैं और एक फैन वीडियो शूट करने लगता है। फैन कहता है सर, जय श्री राम.. इतने में ही अमिताभ बच्चन कहते हैं कि बंद करो। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होने जय श्री राम से आपत्ति जाहिर करने की वजह से रोका था।
