ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप से बाहर! टूर्नामेंट का सबसे बड़ा शॉक
Feb 19, 2026, 21:08 IST
ऑस्ट्रेलिया की टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का गुस्सा फूट पड़ा है। पोंटिंग इस बात से निराश हैं कि कंगारू टीम का अभियान बेहद ही खराब रहा। पोंटिंग का कहना है कि मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में वह चमक नहीं है जो वैश्विक टूर्नामेंट में पिछली टीमों में हुआ करती थी। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार मिली थी।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, जब आप इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को कागज पर देखते हैं, तो उसमें वह आभा नजर नहीं आती जो कई अन्य ऑस्ट्रेलियाई टीम में आईसीसी टूर्नामेंट और विश्व कप से पहले दिखाई देती थी। इन टूर्नामेंटों में आगे बढ़ने और जीतने के लिए आपके सर्वश्रेष्ठ और सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को बड़े मौकों पर प्रदर्शन करना होता है। ऑस्ट्रेलिया को वह प्रदर्शन नहीं मिला।
