जाने कबूतरों को दाना डालने के फायदे
Jul 2, 2025, 08:08 IST
वास्तु शास्त्र के अनुसार कबूतर वायु तत्व से जुड़ा जीव होता है और इसको दाना डालना बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे राहु, केतु और शनि ग्रह शांत होते हैं। जो लोग कोर्ट-कचहरी, शत्रु बाधा और मानसिक तनाव से परेशान हों, उन्हें रोज़ाना कबूतरों को चना या दाना डालना चाहिए। शनिवार को काला चना या काला तिल खिलाने से शनि दोष में लाभ होता है।
वहीं, राहु-केतु या कालसर्प दोष से पीड़ित लोग भी मानसिक शांति पा सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, पक्षियों को दाना डालने से पूर्वज तृप्त होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती और सभी ग्रह मजबूत होते जाते हैं। कुल मिलाकर, कबूतरों को दाना डालना न सिर्फ पुण्य का काम है, बल्कि सुख, शांति और समृद्धि का रास्ता भी है।
