वास्तु दोष से मुक्ति के लिए दिवाली पर लाएं ये मूर्तियां
Oct 25, 2024, 09:26 IST
दीपावली के दिन लोग बाजारों में जाकर भगवान लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति की खरीददारी करते हैं. माना जाता है कि दीपावली के दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा करने से घर में धन और समृद्धि आती है, लेकिन उस प्रतिमा के साथ और भी प्रतिमाएं हैं, जिनको खरीदकर घर में रखने से सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जैसे की माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना जाता है. तो जिस घर में उल्लू की मूर्ति रहती है. उस घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. साथ ही वास्तु दोष भी समाप्त होता है. वहीँ हाथी को धन वैभव का प्रतिक माना जाता है
. इसलिए दीपवली के दिन पीतल या ताम्बा से बने हाथी की मूर्ति खरीदकर घर में अवश्य ले आएं. इसके अलावा कामधेनु गाय, जिसमें गाय और बछरा एक साथ हो, वैसी तस्वीर शुभता का प्रतिक मानी जाती है. वैसी तस्वीर अगर दीपावली के दिन खरीदकर घर लाते हैं तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. वहीँ कछुआ भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. इसलिए जिस घर में पीतल, ताम्बा, चांदी से बना कछुआ होता है, वहां सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. वास्तु दोष समाप्त होता है.
