चैत्र नवरात्रि 2026 पंचक का साया! क्या घटस्थापना में आएगी बाधा नियम और सच

 
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पंचक के दिनों को सामान्य शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए इन दिनों में धार्मिक कार्यों को छोड़कर अन्य मांगलिक कार्यों जैसे वाहन खरीदना, नए व्यवसाय की शुरुआत करना, गृह प्रवेश, विवाह या मुंडन जैसी रस्मों को टालने की सलाह दी जाती है।
मान्यता है कि पंचक काल में किए गए ऐसे कार्यों में सफलता में बाधा आ सकती है या कार्य अपेक्षित फल नहीं दे पाता। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दिनों में सावधानी बरतते हुए शुभ कार्यों को किसी अन्य अनुकूल मुहूर्त में करना बेहतर माना जाता है।