पश्चिम बंगाल के भांगर में टीएमसी और आईएसएफ के बीच झड़प _ नौशाद सिद्दीकी रैली में तनाव

 
पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद तनाव का माहौल फैला हुआ है। भाजपा लगातार सीएम ममता बनर्जी पर हिंसा को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगा रही है। वहीं, अब राज्य के दक्षिण 24 परगना में भी तनाव की स्थिति देखने को मिली है।
जानकारी के मुताबिक, यहां भांगर इलाके में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई है। उपद्रवियों ने एक वैन को भी आग के हवाले कर दिया। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।