इस दिन करें मंदिर की साफ सफाई

 
जिन घरों में नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती है, वहां पर लक्ष्मी जी का वास होता है. इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को पूजा घर की सफाई करने से भी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा घर की साफ-सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करने से वास्तु दोष कटता है. मंदिर में प्रतिदिन दीपक को साफ करने के बाद ही ज्योति जलानी चाहिए.
ऐसा करने से मंदिर की पवित्रता और शुद्धता बरकरार रहती है. कभी भी गुरुवार या एकादशी के दिन मंदिर की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए. पद्म पुराण और हरिवंश पुराण के अनुसार इस दिन मंदिर की सफाई, विशेषकर झाड़ू-पोंछा करने से पुण्य घटता है क्योंकि ये  दिन विश्राम और भजन का है, श्रम का नहीं.