सीएसके हार गई 3 बड़ी गलतियां जो मैच हार गई!
Apr 1, 2026, 13:24 IST
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रही। टीम अपने पहले ही मुकाबले में बड़ी हार का सामना करने को मजबूर हुई। न केवल बल्लेबाजी में निराशा देखने को मिली, बल्कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद पूरी पारी बिखरती चली गई, जिसका असर सीधे नेट रन रेट पर भी पड़ा।
नई ओपनिंग जोड़ी भी नहीं दिखा सकी कमाल
इस मैच में CSK ने नई सलामी जोड़ी के साथ शुरुआत की, जिसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) और कप्तान रुतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) शामिल थे। लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र 14 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया और इसके बाद लगातार दबाव बढ़ता गया।
