Nepal Protest से India को नुकसान
Sep 12, 2025, 09:11 IST
भारत का पड़ोसी देश नेपाल प्रदर्शन की आग में झुलस रहा है. नेपाल में पिछले कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों ने संसद भवन से लेकर पीएम और राष्ट्रपति के घर को आग के हवाले कर दिया है. पूरे देश में अफरा तफरी का माहौल है और अराजकता फैली हुई है.
Gen Z के आंदोलन से नेपाल बुरी तरह हिल गया है. यहां पर ऐसी राजनीतिक उथल-पुथल पहले शायद ही कभी देखी गई हो. यह बहस सोशल मीडिया से शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते सड़कों पर क्रांति में तब्दील हो गई
