धुरंधर 2! रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 100 करोड़ की ओपनिंग से मचा तूफान

 
 रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही यश की ब्लॉकबस्टर ‘KGF: Chapter 2' के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जहां केजीएफ 2 ने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे,
वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने पहले दिन ही करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई (पेड प्रीव्यू समेत) कर सबको चौंका दिया था. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. खास बात यह है कि ये आंकड़े बिना डब वर्जन के हैं, क्योंकि सेंसर और तकनीकी कारणों से अभी तक अन्य भाषाओं में रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि डब वर्जन रिलीज होने के बाद फिल्म की कमाई में और जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है.