धुरंधर 2 है धमाल, अल्लू अर्जुन भी हैं फैन

 
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' आखिरकार दर्शकों के लिए रिलीज़ हो गई है. इस मच अवेटेड सीक्वल के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को हुए थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. वैसे असल में, फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग में ही बॉक्स ऑफ़िस के कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
अब जब फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तो उम्मीद है कि यह और भी रिकॉर्ड तोड़ेगी. इसी बीच, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अल्लू अर्जुन, प्रीति ज़िंटा, विजय देवरकोंडा और अन्य सेलेब्स ने भी 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की है