कन्नौज में पूर्व सैनिकों की रैली संपन्न, कई वरिष्ठ अधिकारियों की रही मौजूदगी
Mar 21, 2026, 13:16 IST
कन्नौज। आज जनपद कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों की एक महत्वपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन, कमांडेंट फतेहगढ़ मिलिट्री स्टेशन द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सदर कन्नौज डॉ. सी.पी. पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, एडम कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट फतेहगढ़ मिलिट्री स्टेशन एवं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा भी मौजूद रहे।
रैली में श्री प्रमोद सिंह बघेल, अनिल सिंह तोमर, दीपेंद्र चौहान, विकास दुबे, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, राजेंद्र नाथ अग्निहोत्री एवं अनंत राम वर्मा सहित जनपद के सभी पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके कल्याण एवं पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक आश्वासन भी दिए गए।
