वास्तु दोष दूर करती है गणेश जी की मूर्ति
Aug 22, 2025, 16:30 IST
व्यापार में सफलता तथा वास्तु दोष से बचने के लिए गणेश जी की पूजा एवं स्थापना जरूर करनी चाहिए. पूजा-पाठ के लिए घर के उत्तर-पूर्वी कोने में गणपति जी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए. वहीं घर के मुख्य द्वार पर भी गणेश जी की मूर्ति लगाना उत्तम माना जाता है, क्योंकि यह घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है. यहीं से positive energy घर के अंदर प्रवेश करती है. ऐसे में यदि आपका मुख्य द्वार उत्तर या दक्षिण दिशा में है,
तो गणेश जी की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है. मूर्ति इस प्रकार लगाएं की गणेश जी का मुख अंदर की ओर हो. मुख्य द्वार पर सिंदूरी रंग की मूर्ति लगाना बहुत ही शुभ होता है.
