हनुमान जयंती 2026: तिथि, महत्व और शक्तिशाली अनुष्ठान | हनुमान जी की जन्म जयंती
Mar 30, 2026, 13:43 IST
हनुमान जयंती दिन संकटों को दूर करने, भय से मुक्ति पाने और साहस व शक्ति की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में यह सवाल है कि हनुमान जयंती 1 अप्रैल को है या 2 अप्रैल को? आइए जानते हैं सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व के बारे में.
कब है हनुमान जयंती 2026?
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था. साल 2026 में चैत्र पूर्णिमा तिथि का उदय और उदया तिथि की गणना के आधार पर हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी. चूंकि इस बार यह पर्व गुरुवार को पड़ रहा है, जो कि भगवान विष्णु का दिन है और हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है.
