हनुमान जयंती 2026 तिथि, महत्व और शक्तिशाली अनुष्ठान हनुमान जी जन्मोत्सव 2 अप्रैल

 
भारतीय सनातन संस्कृति में प्रत्येक पर्व अपने भीतर आध्यात्मिक चेतना, आस्था और जीवन-दर्शन का गहरा संदेश समेटे होता है। इन्हीं पावन उत्सवों में से एक है हनुमान जन्मोत्सव। जो भगवान श्रीराम के परम भक्त, अद्भुत पराक्रमी और संकटमोचन श्री हनुमान जी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी भगवान शिव के रुद्रांश अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने वानर रूप में पृथ्वी पर अवतार लेकर धर्म की रक्षा की। उनका जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि जब शक्ति के साथ भक्ति और समर्पण जुड़ जाता है, तब असंभव भी संभव हो जाता है। चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व उस दिव्य क्षण की स्मृति है, जब अंजनी माता के गर्भ से पवनपुत्र हनुमान ने जन्म लिया