होली 2026 होलिका दहन और रंगवाली होली के बीच 1 दिन का गैप क्यों होता है
Feb 24, 2026, 17:58 IST
जैसे-जैसे होली की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे लोगों के मन में इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है कि होलिका दहन कब करें और रंगों वाली होली कब खेली जाएगी ? दरअसल इस वर्ष होली पर चंद्रग्रहण और भद्रा का साया दोनों ही रहेगा जिसके कारण कई ज्योतिषियों का अलग-अलग मत है
। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन हर वर्ष पूर्णिमा की रात को किया जाता है और इसके अगले दिन प्रतिपदा के दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। लेकिन इस बार होलिका दहन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया रहेगा। ऐसे में होलिका दहन और होली को लेकर कुछ मतभेद हैं।
