IND बनाम PAK T20 वर्ल्ड कप 2026 ICC से पाकिस्तान की 3 बड़ी मांगें

 
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले T20 वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर जारी विवाद पर अब समाधान की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में 8 फरवरी को देर शाम लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई।
PCB के निमंत्रण पर बांग्लादेश ने भी इस मीटिंग में हिस्सा लिया। इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम अपने देश का प्रतिनिधित्व किया, जबकि ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे। मीटिंग में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बने गतिरोध पर काफी देर तक चर्चा हुई।