सबसे ज्यादा टैरिफ देगा India

 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति सख्त रवैया दिखाया है. ट्रंप ने बुधवार को भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. ट्रंप रूस के साथ भारत के व्यापार संबंधों को लेकर नाराज हैं. हैरानी वाली बात ये है कि ट्रंप ने भारत पर चीन से भी कहीं ज्यादा टैरिफ लगा दिया है.
अमेरिका चीन के साथ-साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश पर भी मेहरबान है. वहीं भारत और ब्राजील उसके टैरिफ ट्रैप का शिकार बनते नजर आ रहे हैं.