भारतीय आदर्श योग संस्थान एवं आशाश्रय संस्था ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया 

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। 77 वा स्वतंत्रता दिवस भारतीय आदर्श योग संस्थान एवं आशाश्रय संस्था ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जिसमें मुख्य अतिथि आशा मिश्रा  ने मूल मंत्र दिया कि हर व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा देश सेवा में समर्पित करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में चर्चा की उनके बलिदानों को बताया यूं ही आजादी नहीं मिली कई ऐसे नाम है जिनको कोई नहीं जानता उनको भी शत-शत नमन। कैंट बोर्ड के भूतपूर्व प्राचार्य कृष्ण देव तिवारी ने बच्चों स्वतंत्रता का तात्पर्य एवं युवाओं के कर्तव्य को बताया और उस पर चलने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध करना ही पड़ेगा साथ में राजकुमार सचिव ने अपनी बात रखी।देश सेवा को समर्पित पहले होना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्रा ने बताया कि पूरे देश में वसुधैव कुटुंबकम की भावना साथ ही विश्व का हम संचालन कर सकते हैं यह भावना केवल भारतीयों में ही मिलती है इसलिए सर्वोपरि देश को रखना चाहिए धर्म मजहब जाति इन सब से ऊपर ।मंच संचालन कृष्ण कुमार गुप्ता  ने किया एवं समस्त भारतीय आदर्श योग संस्थान परिवार के महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this story