क्या वाकई वोट चोरी हो रही है
Aug 11, 2025, 16:36 IST
राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस को चिट्ठी भेजी है! कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को आज दोपहर 12 बजे मीटिंग के लिए बुलाया गया है।""राहुल गांधी ने कहा, 'चुनाव आयोग पारदर्शिता दिखाए, डिजिटल वोटर लिस्ट सार्वजनिक करे!' कांग्रेस का दावा- बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में हेरफेर हुआ।
विपक्ष ने संसद से चुनाव आयोग तक पैदल मार्च का ऐलान किया, लेकिन क्या ये मार्च होगा कामयाब? चुनाव आयोग ने कहा- सिर्फ 30 लोग ही मीटिंग में आ सकते हैं। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत बोले, 'चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी गई, इसलिए घबराहट में बुलाया गया!' क्या है इस विवाद की सच्चाई?"क्या वाकई वोट चोरी हो रही है? या ये सिर्फ सियासी ड्रामा है आप को क्या लगता है
