कामदा एकादशी 2026 तिथि और महत्व कब है कामदा एकादशी विष्णु पूजा, व्रत विधि
Mar 30, 2026, 13:43 IST
सनातन परंपराओं में एकादशी व्रत का खास महत्व माना जाता है और इनमें भी कामदा एकादशी को बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ये व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है. लेकिन सिर्फ व्रत रखना ही काफी नहीं होता,
इसका सही समय पर पारण करना भी उतना ही जरूरी होता है. अगर पारण सही विधि से न किया जाए तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता. ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल रहता है कि आखिर कामदा एकादशी का पारण कब और कैसे करना चाहिए.
