करण जौहर और मलाइका का नया फैशन धमाका
करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और मनीष मल्होत्रा लाए फैशन शो ‘पिच टू गेट रिच’
मनोरंजन और फैशन की दुनिया में एक नया शो शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम है ‘पिच टू गेट रिच’। इस शो में फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा नजर आएंगे।
इस शो का फॉर्मेट मशहूर शो शार्क टैंकसे मिलता-जुलता है, लेकिन खास बात यह है कि यहां केवल फैशन स्टार्टअप्स से जुड़े लोग ही अपने आइडिया पेश कर पाएंगे। प्रतिभागी जजों और गेस्ट के सामने अपना स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत करेंगे और उन्हें बताएंगे कि उनका बिज़नेस किस तरह काम करता है। इसके बाद पैनल तय करेगा कि वे उस स्टार्टअप में निवेश करेंगे या नहीं।
शो का ट्रेलर शेयर करते हुए करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा – “जब फैशन के संस्थापक अमीर बनने के लिए पिच करते हैं, तो कचिंग-कचिंग तो होना ही है।”
‘पिच टू गेट रिच’ को हॉटस्टार स्पेशल्स के तहत लॉन्च किया जा रहा है और यह शो 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
